Type Here to Get Search Results !

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा न्याय रथ-सह-चलंत वाहन के माध्यम से पीरटांड़ प्रखंड में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन आमजनों को किया गया जागरूक ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता । 

झालसा, रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह न्याय मंडल में आम जनों के बीच विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से न्याय रथ -सह- चलंत वाहन को गिरिडीह जिले में जनवरी माह के लिए भेजा गया है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह  वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  पीरटांड़ प्रखंड में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम सदस्य स्थाई लोक अदालत, गिरिडीह सत्येंद्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं त्रिलोकी पांडे तथा पैनल अधिवक्ता राहत फातिमा उपस्थित थे।  कार्यक्रम को सदस्य स्थाई लोक अदालत सतेन्द्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं  त्रिलोकी पांडेय तथा पैनल अधिवक्ता राहत फातिमा ने संबोधित करते हुए आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रम जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने आम जनों को अपने बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम इत्यादि कानून के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया।

उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी प्रदान किया। इस दौरान आम लोगों के बीच पंपलेट का वितरण कर विधिक जागरूकता किया गया।इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह  सौरव कुमार गौतम ने तमाम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों, आम जनों से अपील किया कि वे अपने अपने स्तर से भी अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि झालसा, रांची के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा समाज के अंतिम तबके में रहने वाले लोगों तक सक्षम, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्य स्थाई लोक अदालत गिरिडीह सतेन्द्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय ,त्रिलोकी पाण्डेय, राहत फातिमा,  पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, बीरबल किस्कू, बिनोद कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक ताबिश जहूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन फ्रंट कार्यालय के पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.