सोमवार से राज्यव्यापी सहिया एवं सहिया साथी के हड़ताल पर चले जाने पर पीरटांड़ की सहिया एवं सहिया साथी भी प्रखंड मुख्यालय में एकजुट होकर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच सहिया संघ के दूसरे गुट सहिया, सहिया साथी,बीटीटी,एसटीटी सामुदायिक प्रशिक्षक संघ गिरिडीह को मालूम हुआ तो आनन फानन में जिला अध्यक्ष महादेव सेन पीरटांड़ पहुंचकर इन सहियाओं को हड़ताल पर नहीं जाने के लिए राजी कर लिया।जिला अध्यक्ष महादेव सेन के बात पर सहिया एवं सहिया साथी हड़ताल पर नहीं गए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने की बात कर चुके हैं अगर मार्च तक हमारा मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो इस ग्रुप के सभी सहिया एवं सहिया साथी हड़ताल पर चले जाएंगे।वही मध्यस्थता करने में जिला अध्यक्ष के अलावे मंजू देवी बिटीटी,सरिता देवी एसटीटी,गुड़िया देवी सहिया साथी,ग्रीष्म कुमार भक्त,संतोष राणा के अलावे कई लोग शामिल थे।