Type Here to Get Search Results !

सदर प्रखंड के अलगुंदा पंचायत से भी राशन वितरण की गड़बड़ी का मामला सामने आया।


गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाकपा माले के समक्ष सदर प्रखंड गिरिडीह के अलगुंदा पंचायत के कार्ड धारियों द्वारा भी राशन में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की गई है।लोगों की शिकायत पर आज माले नेता राजेश कुमार यादव तथा राजेश सिन्हा अलगुंदा गांव पहुंचे तथा वहां राशन कार्ड धारियों की शिकायत पर विस्तार से चर्चा की।स्थानीय लोगों ने बताया कि साल के 12 महीने के बजाय उन्हें 8 से 9 महीने ही राशन दिया जाता है। और यह स्थिति सिर्फ अलगुंदा गांव की नहीं बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र का कमोबेश यही हाल है। उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन के कारण जो अतिरिक्त अनाज सरकार की ओर से दिया जा रहा है उस के वितरण में भी डीलरों के द्वारा कुछ किलो अनाज काट लिया जा रहा है।

इधर, माले नेताओं ने राशन में हो रही इस गंभीर गड़बड़ी के लिए गिरिडीह प्रखंड के एमओ को सूचित कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि गड़बड़ी ऊपर से नीचे तक है। सरकार बदलने के बावजूद राशन वितरण का सिस्टम सुधर नहीं रहा है। और इसकी मार अंततः गरीबों पर ही पड़ रही है।कहा कि, फिर भी यदि गरीबों के राशन के वितरण की गड़बड़ी बन्द नहीं हुई तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।राशन की गड़बड़ी की शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार तुरी, सोबराती अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, छक्कू तुरी, चिंतामनी तुरी, अजय तुरी, रोहन तुरी, जागेश्वर तुरी, प्रभु दयाल हांसदा, मुंशी सोरेन, बलदेव सिंह, सोनात हांसदा, गुलाब टुडू, एतवारी तुरी, छतरू तुरी समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.