बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा तालाब में नहाने के क्रम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी निवासी रामचरण ठाकुर उम्र लगभग 60 वर्ष तालाब में नहाने गया था।पिछले दिनों भारी बारिश के कारण तालाब में पानी भरा हुआ है।नहाने के दौरान वह चिकनी मिट्टी में फिसल गया और गहरे पानी में चला गया।डूबने के क्रम में रामचरण ठाकुर जोर जोर से बचाने के लिए आवाज लगाई। वहीं तालाब के आसपास नहा रहे लोगों ने आवाज सुनकर जब तक उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में जा चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही चतरोचट्टी के मुखिया प्रतिनिधि महादेव महतो तालाब पहुंचे और जानकारी लेने के बाद इसकी तत्काल सूचना गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और थाना प्रभारी विवेक तिवारी को दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी तलाश के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ग्रामीण तालाब में मछली पकड़ने वाली साधन लेकर उसकी खोजबीन शुरू की और एक घंटे के बाद उसकी शव बरामद कर लिया गया।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।