जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को श्रुत पंचमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी निहारिका भवन सहित कई जगहों में या महोत्सव मनाया गया । एक और जहां 20 पंथी कोठी में विराजमान आचार्य निरंजन सागर जी महाराज ससंघ आर्यिका सुरत्नमती माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया गया वही निहारिका भवन में विराजमान मुनि विश्व का सागर जी महाराज मनी विद्या अंबर सागर जी महाराज मुनी विशौर्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया । 20 पंथी कोठी के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते ने बताया कि आज ही के दिन जस्ट शुक्ल पंचमी को मां जिनवाणी का पावन दिवस है आज ही के दिन ग्रंथ लिपिबद्ध किया गया था । इस अवसर पर मधुबन स्थित एवं पारसनाथ पर्वत स्थित सभी मंदिरों टोकों मैं विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया वही संध्या समय प्रवचन का भी आयोजन किया गया । कहा कि इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर ध्यान रखा गया । वहीं मंगलवार को भगवान धर्मनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । कहते हैं कि आज के दिन ही जेष्ठ सुदी चार को पारसनाथ पर्वत से धर्मनाथ स्वामी मोक्ष पद को प्राप्त किया था । मोक्ष कल्याणक के शुभ अवसर पर मधुबन के कई मंदिरों सहित पारसनाथ पर्वत पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । मौके निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । कार्यक्रम में सुधाकर अन्नदाते के अलावा सुमन सिन्हा मनीष जैन प्रद्युम्न जैन नागेंद्र सिंह संजीव जैन राजकुमार जैन लाजपत राय जैन मनोज जैन विनोद जैन सत्येंद्र जैन सहित कई लोग शामिल थे ।
मधुबन में मनाया गया श्रुत पंचमी महोत्सव
Wednesday, May 27, 2020
0
मधुबन में मनाया गया श्रुत पंचमी महोत्सव
Tags


