Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ को टीबी मुक्त बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय टीबी फोरम की बैठक आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड प्रखंड को टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड में प्रखंड स्तरीय टीबी फोरम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं नियमित उपचार सुनिश्चित करने के साथ आम लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने टीबी के लक्षण, बचाव, नियमित दवा सेवन तथा मरीजों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इसके अलावा टीबी मरीजों को उचित पोषण, सामाजिक सहयोग एवं उपचार के दौरान मानसिक संबल प्रदान करने की आवश्यकता बताई गई। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा किसी भी मरीज को इलाज से वंचित नहीं रहने देने का संकल्प लिया गया। बैठक में टीबी मुक्त पीरटांड़, स्वस्थ पीरटांड़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.