Type Here to Get Search Results !

झारखंड स्थापना दिवस पर पीरटांड़ में चला स्वच्छता अभियान, चरकी छठ घाट की हुई सफाई।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी की अगुवाई में ‘रन फॉर क्लीनिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रखंड कर्मियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत सभी ने चरकी स्थित छठ घाट की साफ-सफाई की।

इसके बाद रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपने आसपास के क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता टुडू, बीडीओ ऋषिकेश मरांडी, पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा नेता श्याम कुमार, चिरकी मुखिया सरा हेंब्रम सहित प्रखंड के कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.