पालगंज बाजार स्थित मिठू बर्णवाल के गोदाम में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने गोदाम की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए।चोरी हुए सामानों में रिफाइन तेल, सरसों तेल, हॉर्लिक्स के डिब्बे सहित अन्य कीमती सामग्री शामिल हैं।
घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।वहीं, गोदाम मालिक मिठू बर्णवाल ने बताया कि घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया जा रहा है। पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की गई है।