Type Here to Get Search Results !

सड़क के अभाव में अस्पताल पहुंचने में हुई परेशानी, सांप के डंसने से महिला की मौत।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

खुखरा थाना क्षेत्र के बरहागढ़ी गांव में सांप के डंसने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनी देवी (48), पति बाबूचंद हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। बताया जाता है कि दिवाली के दौरान धनी देवी अपने घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उनका सामना एक सांप से हो गया और सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को पुलिस के सहयोग से गिरिडीह में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक समुचित सड़क नहीं होने के कारण महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन देकर गांव में सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क के अभाव में आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.