भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने किया नमन।
SHIKHAR DARPANSunday, November 15, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
धरती आबा एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष, साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में सुरेंद्र महतो (महासचिव), केंद्रीय संगठन मंत्री सीताराम महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार महतो, बालेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो, कोषाध्यक्ष राज कुमार पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष जावेद खान, सुखदेव महतो, प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष दीपक मंडल, मीडिया प्रभारी सोहेल, धनेश्वर महतो, कामेश्वर महतो एवं रामेश्वर राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और उनके संघर्ष एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।