Type Here to Get Search Results !

बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, युवक की मौत; साथी गंभीर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोलू शर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, भरकट्टा थाना क्षेत्र के तुलाडीह निवासी सुनील कुमार ठाकुर शनिवार शाम अपने दोस्त के साथ गिरिडीह में एक रिश्तेदार के घर आया था। रविवार सुबह दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू शर्मा को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि सुनील की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.