Type Here to Get Search Results !

कल्पना सोरेन पहुंचीं गिरिडीह, गांडेय में छठ घाटों और विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गांडेय विधायक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। शहर के सर्किट हाउस में मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार और डीडीसी स्मृता कुमारी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर छठ घाटों और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी।

इस दौरान सेनादोनी गांव स्थित तालाब, लेदा छठ घाट, दासडीह पंचायत और गांडेय प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित छठ घाटों का जायजा लेंगी। वह ग्राम पंडरी के मुस्लिम टोला में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगी। इसके अलावा मेदनीसारे पंचायत के रुक्कोटांड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी।दौरे के दौरान कल्पना सोरेन महुदा मोड़ के गांधी नगर में नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। वहीं, पर्वतपुर पंचायत के सिमराकुदर गांव में मांझी परगना और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.