Type Here to Get Search Results !

पालगंज के श्री बंशीधर मंदिर सहित प्रखंड के कई स्थानों पर शरद पूर्णिमा आयोजित ।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर ध्वजारोपण वंस रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए । मंदिर में महंत शिशिर भक्त द्वारा कलश स्थापना,गौरी गणेश पूजन,पंच देवता पूजन, नवग्रह देवता पूजन, षोडशमातृका पूजन, नाना देवी देवता पूजन उपरांत प्रधान देव श्री बंशीधर भगवान का षोडशोपचार पूजन किया गया ।

तत्पश्चात ध्वजारोपण वंश रोपण कर भगवान की भव्य आरती उतारी गई । और प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर 19 वां पूरी सब्जी भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया । वही केवट टोला भजन मंडली द्वारा रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित भी किया गया । इस अवसर पर पालगंज के अलावे कुम्हरलालो, ईसरी , डुमरी, अहिल्यापुर,विझैया, माथाडीह, गिरिडीह, टाटानगर, आदि जगहों के सैकड़ो श्रद्धालु वंश रोपण कार्यक्रम में भाग लिया । उधर मधुबन स्थित हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा आयोजित कर खीर प्रसाद वितरित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.