Type Here to Get Search Results !

बिहार से बंगाल ले जाए जा रहे 16 मवेशियों से लदा मिनी ट्रक बगोदर में जब्त, चालक हिरासत में।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित औरा के पास 16 मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 10 गाय और छह बछड़े पाए गए। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 16 मवेशी लदे मिले। चालक से पशुओं के परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी मवेशियों को जब्त कर सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया तथा चालक को हिरासत में लेकर बगोदर थाना में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से और किन लोगों के निर्देश पर बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.