बिरनी में अवैध बालू पर प्रशासन का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त।
SHIKHAR DARPANSaturday, June 13, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह बिरनी प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया।जानकारी के अनुसार, बिरनी प्रखंड क्षेत्र के विराजपुर चौक–बिरनी थाना मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 6:20 बजे अंचल अधिकारी संदीप मधेसिया ने बिरनी थाना प्रभारी के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई।
जांच में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने जब्त ट्रैक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिरनी थाना के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन एवं परिवहन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित नियमों के तहत ही किए जाने चाहिए, अन्यथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई