Type Here to Get Search Results !

शिखर दर्पण की खबर का असर, बीडीओ ने किया पालगंज उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पालगंज उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बीते सोमवार को शिखर दर्पण समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने जेई के सहायक से निर्माण कार्य का एस्टीमेट मंगवाकर उसकी बारीकी से जांच की तथा निर्माण प्रक्रिया को समझा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर जल्द से जल्द सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश भी दिया, ताकि आम लोगों को योजना से संबंधित जानकारी मिल सके। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।इस दौरान पालगंज पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी,मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव,पंचायत जेई कुमार रजक,बंटी पांडे,कुँवर सिंह,मुकेश सोनार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.