कार ने मारी बाईक सवार को टक्कर, दो घायल//तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप की घटना, अस्पताल में चल रहा इलाज।
SHIKHAR DARPANSunday, May 03, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक के समीप रविवार की दोपहर एक टोयोटा ग्लान्जा कार ने बाईक पर सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्स्कों ने उनका इलाज किया।मिली जानकारी के अनुसार खिजुरी निवासी मिंटू साव पिता उमेश साव और रामचंद्र तुरी अपनी बाईक से तिसरी आ रहे थे।
तभी मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल के पास ही मुख्य सड़क पर धनबाद से नवादा जा रही ब्लू कलर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाईक सवार घायल हो गए जबकि इनकी बाईक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और टक्कर मारने वाली कार को रोककर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और बाईक दोनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।