भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय हरिचक में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजित कुमार राय ने की। बैठक में बतौर प्रभारी पूर्व विधायक बोकारो विरंची नारायण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, सहित महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। संगठनात्मक दृष्टिकोण से आयोजित इस बैठक में आगामी 16 एवं 17 मई को मधुबन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभागवार प्रभारियों का चयन भी किया गया। बैठक के दौरान मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों में नियमित रूप से आयोजित होने वाली मासिक बैठकों को लेकर भी मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विरंची नारायण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान, अनुशासित एवं मेहनती होते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के प्रति जिम्मेदारी की भावना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क के विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर जिलाध्यक्ष रंजित कुमार राय ने कहा कि गिरिडीह महानगर संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महानगर संगठन पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।बैठक में प्रमुख रूप से शालिनी वैश्यखार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी,दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, यदुनंदन पाठक, सिकन्दर हेंब्रम, देवराज, संत कुमार लल्लू, नवीन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार गुड्डू, गुड़िया कुमारी, सुरेश प्रसाद मंडल, दीपक यादव सहित महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।