गिरिडीह बस पड़ाव में रंगदारी मांगने पर बबाल, महिलाओं के साथ भी की मारपीट।
SHIKHAR DARPANSaturday, November 08, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह बस पड़ाव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रंगबाज युवक बबलू सिंह और उसके साथियों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, बोकारो के जरिडीह निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ ऑटो से गिरिडीह बस पड़ाव पर उतरे थे। इसी दौरान बस पड़ाव क्षेत्र में रंगदारी वसूली के लिए बबलू सिंह जो भुइया टोली का रहने वाला बताया जाता है, ऑटो चालक से पैसे मांगने लगा।तभी पंकज सिंह ने पैसे मांगने का विरोध किया, तो बबलू सिंह और उसके गुर्गों ने पंकज सिंह पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान जब उनके परिवार की महिलाएं बीच-बचाव करने आईं, तो बदमाशों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।पीड़ित पंकज सिंह ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर बबलू सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बस पड़ाव क्षेत्र में लंबे समय से रंगदारी का खेल चल रहा है, जिस पर पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।