Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन सह राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में झारखंड से उज्जवल तिवारी सहित 70 प्रतिनिधि शामिल।

दीमापुर (नागालैंड)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन सह राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत देशभर से 70 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें झारखंड से उज्जवल तिवारी भी भाग ले रहे हैं।यात्रा के दूसरे दिन नागालैंड के दीमापुर में प्रतिभागियों ने राज्य के विधायक एवं जनजातीय मामले तथा चुनाव विभाग के सलाहकार H. Tovihoto Ayemi से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नागालैंड की वर्तमान स्थिति, जनजातीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उज्जवल तिवारी ने बताया कि “पूर्वोत्तर भारत की वास्तविकता उस नरेटिव से भिन्न है जो अक्सर प्रस्तुत किया जाता है। यह क्षेत्र अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, समृद्ध जैव विविधता और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

यहां की यात्रा हर भारतीय के लिए एक अद्भुत अनुभव है।”गौरतलब है कि अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन सह राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा की शुरुआत वर्ष 1966 में की गई थी। इस वर्ष यह यात्रा 22 नवंबर तक चलेगी, जिसमें असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों का भ्रमण किया जाएगा।इस यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ देश के अन्य भागों के विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही यह कार्यक्रम युवाओं में देश की विविधता में निहित एकता की भावना को सशक्त करने का कार्य करता है।मौके पर दीमापुर के संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी परिषद् पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.