वृद्धा पेंशन से वंचित वृद्धा महिला के मामले में उठी आवाज, विधायक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मदद की अपील।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 25, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के खटौरी पंचायत की रहने वाली 64 वर्षीय कमली देवी पति दिपु यादव, वृद्धा पेंशन से अब तक वंचित हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल ने एक पोस्ट कर गिरिडीह डीसी और जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। इस मामले को लेकर ब्यूटी मंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है की आदरणीय उपायुक्त गिरिडीह कमली देवी, पति-दिपु यादव, उम्र 64 वर्ष, पंचायत खटौरी, प्रखंड देवरी की एक वृद्ध असहाय महिला वृद्धा पेंशन से वंचित हैं।
कृपया इस वृद्ध महिला की मदद करने की अपील की है।वहीं विधायक उमाकांत राजक ने भी इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा है गिरिडीह उपायुक्त इस मामले को संज्ञान लेते हुए कमली देवी को पेंशन से जोड़ दिया जाए। इधर इस मामले को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी एक्स पर उस पोस्ट को रिपोस्ट कर के गिरिडीह उपायुक्त को संज्ञान लेने की अपील की है। इस ट्वीट के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि गिरिडीह जिला प्रशासन शीघ्र ही इस मामले पर पहल करेगा और कमली देवी को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।