लोक आस्था के महापर्व छठ पुजा को लेकर तिसरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 25, 2025
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोक आस्था के महापर्व छठ पुजा की शुरुआत हो चुकी है। इसको लेकर तिसरी पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। वरिय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रंजय कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। तिसरी मुख्यालय और भंडारी के छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुजा कमिटी को कई अहम निर्देश भी दिए।
थाना प्रभारी ने पुजा कमीटियों को गहरे पानी में बैरिकेडिंग करने को कहा ताकि अर्ध्य देते समय वर्ती गहरे पानी में न जाएं। साथ ही घाट पर अनॉउंसमेंट की व्यवस्था रखने को भी कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि संध्या व उदयीमान अर्ध्य के समय छठ घाटों पर वाहन ले जाना वर्जित रहेगा। पुलिस ने अर्ध्य के समय पानी में स्थानीय तेरैाकों की भी मौजूदगी रहेगी।इस दौरान तिसरी के मुखिया किशोरी साव, पुजा कमिटी के यशवंत कुमार, नितेश कुमार, प्रशांत कुमार, अमर कुमार,विकास कुमार, रौनक कुमार, विष्णु कुमार मौजूद थे।