Type Here to Get Search Results !

आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, सरकार पर लगाया आदिवासी विरोधी होने का आरोप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

चाईबासा में धरना दे रहे आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर झारखंडभर में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में गिरिडीह जिला भाजपा की ओर से मंगलवार की देर शाम टावर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा नेताओं ने कहा कि चाईबासा में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे आदिवासियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज झारखंड सरकार के इशारे पर किया गया एक बर्बर और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पूरे झारखंड में इस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले का दहन किया गया। इसी के तहत गिरिडीह में भी भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया।पुतला दहन से पहले झंडा मैदान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में टावर चौक तक पहुंचे। इस दौरान "हेमंत सरकार हाय-हाय", "आदिवासी विरोधी सरकार मुर्दाबाद", "भ्रष्टाचार की सरकार नहीं चलेगी" जैसे नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संदीप डंगाइच, जिला मंत्री रंजीत कुमार राय, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, श्रेयांश सिन्हा, पंचानंद वर्म, नागेश्वर दास, अमर सिंह, ज्योति शर्मा, विक्की गुप्ता, सुरेश मंडल,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के शासनकाल में न केवल आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है, बल्कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक लापरवाही चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.