Type Here to Get Search Results !

बाबूलाल पहुंचे जमुआ चौक,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड में हेमंत सरकार के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर है।भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता ने मन बना लिया है।उक्त बाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को जमुआ चौक पर कही।उन्होंने कहा गिरिडीह जिले में तो भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कहा यह तो एक बानगी है पूरे झारखंड में एन डी ए के पक्ष में लहर है। कहा कि  झारखंड कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है।चौक पर बाबूलाल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,साहेब महतो,परमेश्वर यादव,सदानंद साव,जमुआ मंडल  के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह अल्प संख्य मोर्चा के,वाजिद अली,मनोरुद्दीन अंसारी सहित  कई लोग थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.