झारखंड बिहार अंतर्राज्यीय सिमा के सरोन मोड़ के पास गिरिडीह पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
SHIKHAR DARPANFriday, April 19, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जिला प्रशासन की और से अंतर्राज्यीय सिमा पर चेक पोस्ट बना कर सभी आने जाने वाले वाहनों की तलाशी की जा रही है।चुनाव को लेकर झारखंड बिहार स्थित सरोन मोड़ के पास गिरिडीह पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर वाहनो की तलाशी की जा रही है। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का पहला चरण के मतदान को देखते हुए अंतर्राज्यीय सिमा पर बने चेक पोस्ट में सभी वाहनो की तलाशी की जा रही है।क्यों कि आज गिरिडीह के पड़ोसी जिला जमूई (बिहार) में मतदान चल रहा है।गिरिडीह एसपी के निर्देश के बाद चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर हर वाहनो की तलाशी ली जाती है।शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और करवाई करने को कहा गया है।