Type Here to Get Search Results !

गांडेय में जयंती नदी में मिला भाजयुमों नेता का शव,पुलिस जुटी जाँच में।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के रसिका बादार गांव के समीप जयंती नदी में बुधवार की देर शाम एक युवक का मिला शव। नदी में शव मिलने की खबर जंगल की आज की तरह आसपास के गांव में फैल गया। जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचने गांडेय थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने कस बाद गांडेय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर थाना ले आई।जिसके बाद कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया।वही मृतक युवक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के रसिका बादार गांव निवासी नरेश भोक्ता के रुप में किया गया है।

वही जानकारी के मुताबिक मृतक नरेश भोक्ता बुधवार की सुबह को अपने गांव के साथियों के साथ घर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयंती नदी नहाने आया हुआ था। जिसके बाद काफी देर तक वह घर नहीं आया। शाम को कुंडलोहारी गांव के कुछ ग्रामीण भी नदी में नहाने आए तभी उनलोगों ने शव को नदी में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल जमा हो गई।मृतक नरेश भोक्ता गांडेय भाजपा युवा मोर्चा का कार्यसमिति सदस्य था। मृतक के पिता जागेश्वर भोक्ता गुमला जिला में झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थापित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जागेश्वर भोक्ता गुमला से घर आने के लिए रवाना हुए हैं। मृतक की शादी हो चुकी थी , उसके 3 लड़के और 2 लड़की को अपने पीछे छोड़ गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है की यह घटना हत्या का है या आत्महत्या का।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.