मधुबन के फुटबॉल मैदान मे योग की जानकारी देने योग गुरू योगाचार्य बाबा रामदेव स्वामी का आगमन अगामी 29 जनवरी को होने जा रहा है।यह जानकारी प्रखंड के योग प्रशिक्षक प्रभारी महेन्द्र प्रसाद ने दिया।उन्होंने बताया की बाबा रामदेव स्वामी के द्बारा 29 जनवरी रविवार को प्रातःकाल सुबह 05 बजे से लेकर 07 :30 बजे तक योग की शिक्षा प्रदान करेगे एवम योगाभ्यास भी कराएगे।योगाभ्यास के लिए फुटबॉल मैदान मे तैयारियां प्रारंभ किया जा चुका है।एवम योगा के लिए प्रचार-प्रसार जोरो से किया जा रहा है।