परिवार वाले और सम्पूर्ण ग्रामीणों ने लगाया मदद का गुहार।
SHIKHAR DARPANMonday, October 11, 2021
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिला सरिया प्रखंड के चिरुवा पंचायत के ग्राम कनाडीह निवासी त्रिभुवन महतो के बेहतर इलाज हेतु उनके परिवार ,झारखंड युवा शक्ति संघ के युवा और सम्पूर्ण ग्रामीणों ने लगाया मदद का गुहार।बताते चले कि विगत गुरुवार को बगोदर झरिपुल (घाघरा) से घर आने के क्रम में त्रिभुवन महतो का सड़क हादसा हुआ था। जिससे उसके माथे में गहरा चोट लगा ओर आनन फानन
गामीणों की साहेता से उसे धनबाद के जालान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन माथे का चोट गहरा होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन_हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया । त्रिभुवन महतो कोमा में है उनका इलाज ICU में हो रहा है। बीते 2 दिन में 3 लाख से ऊपर खर्च हो चुका है उनके परिवार वाले आगे का खर्च उठाने में सक्षम नही है। त्रिभुवन अभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।उनके घर वाले ने गुहार लगाया है कि उनकी मदद की जय।