भाजपा किसान मोर्चा, जिला इकाई गिरिडीह के बैनर तले एकदिवसीय धरना सम्पन्न, किसानों ने जताई अपनी पीड़ा।
SHIKHAR DARPANFriday, March 05, 2021
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
राज्य के किसानों के साथ हो रहे छलावे और अनदेखी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा, जिला इकाई गिरिडीह के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में आज अम्बेदकर चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व कार्यक्रम प्रभारी राजेश मेहता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं किसानों ने अपनी बात को रखते हुए मौजूदा सरकार द्वारा राज्य के किसानों के साथ किये जा रहे छल और सौतेले व्यवहार का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को मौजूदा सरकार ने बन्द करवा दिया।
भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत, राज्य के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये और प्रति 5 एकड़ 30000 रुपये मिल रहे थे, वर्तमान सरकार ने उक्त किसान कल्याणकारी योजना को बंद करवा दिया। राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा भी कागजों और फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। राज्य के एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीदी का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। उक्त मुद्दों से राज्य के किसानों में बहुत रोष है।उपर्युक्त विषयों के संदर्भ में भाजपा का एक शिष्टमंडल जिला के उपायुक्त महोदय से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि किसानों के कर्ज और अनाजों के भुगतान की यतिशीघ्र व्यवस्था कराई जाय। इस मौके पर दर्ज़नों सम्मानित नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।