Type Here to Get Search Results !

28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

शिखर दर्पण संवाददाता।
अनिलेश गौरव।

*28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु  हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2019 - अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
2019 - बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
2019 - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
2020 - केंद्र ने कोविड - 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्‍ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने  25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
2020 -  “अर्थ ऑवर”  सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
*28 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 - सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।
*28 मार्च को हुए निधन👉*
1552 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु ।
1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 - काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
2006 - वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2008 - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2012 - पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।
*28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 होलिका दहन (भद्रा के पश्चात् / प्रदोषकाल में - 18:37 से 20:56 के बीच श्रेष्ठ )।
🔅 डोलोत्सव / यात्रा ( बंगाल ) ।
🔅 श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ( गौरा पूर्णिमा  , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) ।
🔅 श्री लक्ष्मी जयंती  (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) ।
🔅 गुरु अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस (परम्परानुसार / तारीखानुसार - कन्फर्म नहीं ) ।
🔅 पाम संडे ( खजूर रविवार , ईसाई )।
🔅 श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती ।
🔅 चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय नौवहन दिवस।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.