Type Here to Get Search Results !

महिला वाड सदस्य की हत्या।

गिरिडीह, शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिला के बिरनी थाना अंतर्गत सिरमाडीह गांव में अपराधियों ने महिला वाड सदस्य कुंजियां देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छान-बिन में पुलिस लग गई।वही हत्या में शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।इधर महिला वाड सदस्य की हत्या पे पंचायत प्रतिनिधियों में रोष है। इस सम्बंध में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह मुखिया देवनाथ राणा ने घटना की निंदा की है।उन्हों ने कहा कि महिला वाड सदस्य की हत्या होना आपराधिक तत्व के लोगो का मनोबल बड़े होने का परिणाम है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.