जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुवन पंचायत मे संचालित मधुवन चिरकी पेयजल आपूर्ति योजना का एक बैठक मंगलवार को खपैयवेडा जल संचय केन्द्र के प्रागंण मे किया गया।जिसकी अध्यक्षता चन्दशेखर प्रसाद कार्यपालक अभियंता 02 ने किया।बैठक मे उपस्थित सदस्यों से पेयजल आपूर्ति योजना के क्रियाकलापों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । वहीं बैठक मे उपस्थित सभी चारो जल सहियाओं से जलकर वसूली पर चर्चा किया गया।
साथ ही एक सप्ताह के अंदर जलकरों की सुची ओर जलकर का बकाया सुची भी जमा करने का निर्देश दिया गया।वहीं मधुवन चिरकी पेयजल आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने को कहा गया। पेयजल आपूर्ति विभाग के मोटर की मरम्मती का बकाया राशि का भी भुगतना करने को कहा गया। बैठक मे दो नये सदस्य प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम एवम लैयका तुरी को बनाया गया।बैठक मे उपस्थित समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया की ग्रामीणों के पेयजल आपूर्ति योजना में हो रहे दिक्कतों पर ध्यान देने की बात कही गई।बैठक मे मुख्य रूप से विभाग के एसडीओ बिक्रम प्रसाद मंडल,कनिय अभियंता जयप्रकाश यादव,मुखिया मधुवन निर्मल तुरी,मुखिया चिरकी रूपा देवी,प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम,सुरेश प्रसाद, बिनोद राय,अम्बिका राय,बिनोद मरांडी,जलसहिया मोनिका दास,सोनी देवी,आशा देवी,रेखा देवी, सहित कई लोग शामिल थे।