मधुबन में भगवान महावीर का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया गया ।
SHIKHAR DARPANFriday, June 26, 2020
0
मधुबन, संवाददाता।
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुवन मे शुक्रवार को जैन धर्म के अंतिम व चौविसवे तीर्थंकर भगवान महावीर का गर्भ कल्णायक महोत्सव बडे ही हर्षोउल्लास एवम पूरे विधि विधान के साथ मनाया गया।यह जानकारी श्री अणिंदा पार्श्वनाथ मंदिर के प्रबंधक सुधीर कुमार जैन ने दिया।उन्होंने बताया की मंदिर जी के प्रागंण मे विराजमान भगवान की प्रतिमा का जल व पंचामृत से अभिषेक कर पूरे नियमानुसार विधि विधान शोशल डीस्टेंस का पालन करते हुए उत्साह पूर्वक मनाया गया। जैन ने बताया की भगवान महावीर का अंतिम व मौक्ष कल्णायक बिहार प्रदेश के पावापुरी गांव मे हुवा था।उनका अंतिम कल्णायक महोत्सव मे पूरे भारत वर्ष से पावापुरी तीर्थ मे पच्चीस से तीस हजार श्रद्धालु उपस्थित होकर पूरे उत्साह पूर्वक मनाते है।वैसे जैन धर्म के सभी चौविस तीर्थकरो के सभी कल्याणक महोत्सव मे सम्मेद शिखर मे सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित होकर मनाते आ रहे है।लेकिन वर्तमान मे पूरे विश्व मे फैला कोरोना महामारी के प्रकोप से देश मे चल रहे लोकडाउन के कारण यात्रियों का आगमन बंद है।जिसके कारण सम्मेदशिखर मे यात्रियों की संख्या शुन्य है।अभी स्थानीय जैन समाज के श्रद्धालुओं के द्धारा भगवान का विधान करवाया जा रहा है।