पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं निवर्तमान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज मुर्मू का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सिकन्दर हेम्ब्रम ने किया जबकि संचालन पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बीडीओ एवं बीपीओ के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना किया।प्रखंड प्रमुख सिकन्दर हेम्ब्रम ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों ने पीरटांड़ में विकास को गति दिया है।इसे बरकरार बनाये रखने की आवश्यकता है।इस दौरान प्रभारी बीडीओ सह सीओ विनय प्रकाश तिग्गा एवं नवपदस्थापित बीपीओ दीपक कुमार का भी स्वागत किया गया।निवर्तमान बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि मैंने एक सेवक बनकर पीरटांड़ में काम किया है।पीरटांड़ के लगभग 150 गांवो में घूमकर लोगों की समस्याओं को समझा है।जहां तक सम्भव हुआ है मैंने समाधान का प्रयास किया है।प्रभारी बीडीओ सह सीओ विनय प्रकाश तिग्गा ने कहा कि प्रखंड के पंचायत स्तर के कर्मी से ही विकास की लकीर खींची जा सकती हैं।
समन्वय बनाकर साथ चलें सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्यवन गुणवत्ता पूर्वक होगा।पदाधिकारी एवं कर्मी कंधे से कंधे मिलाकर एक दुसरे के साथ तालमेल स्थापित कर चलें।पीरटांड़ प्रखंड का नाम झारखंड में अव्वल में होगा। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ भोला राय,एमओ अजय कुमार,प्रखंड समन्यवक अजय कुमार,सचिन कुमार,जीपीएस रामेश्वर प्रसाद,आजसु प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महावीर मुर्मू,बिरजू मरांडी,बुधन हेम्ब्रम,मुखिया गिरजा शंकर महतो,सुभाष कुमार,सुनीता बास्के,जगदीश सोरेन,ब्रजकिशोर टुडू,कौलेश्वर दास,निर्मल तुरी,बिंदेश्वर राय,सौगत मण्डल,अमित सिन्हा,राकेश कुमार,मोहम्मद सरफराज,उदय राणा,राजू रविदास,भुनेश्वर दास,अविनाश केशरी,इंद्रजीत महतो आदि मौजूद थे।