हम सभी को पेड़-पौधों और प्रकृति के अहमियत को समझने की जरूरत है:- उपायुक्त।
SHIKHAR DARPANSaturday, June 05, 2021
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बक्सीडीह गांव में पेड़-पौधे लगाकर जिले के लिए हरियाली एवं खुशहाली की दुआ की।इस मौके पर उन्होंने जिले वासियों से कहा कि विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी।उपायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। इसलिए इस साल इस विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली यानी इकोसिस्टम रीस्टोरेशन का है।इस कारण उन्होंने सभी लोगों से कहा कि आज के दिन अपने-अपने घरों के आसपास एक-एक पेड़ लगाए तो पूरा जिला हरा भरा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेवारी भी है और कर्तव्य भी है। इसे सफल बनाने के लिए हमें मिलकर पर्यावरण का ख्याल रखना होगा और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधा लगाना होगा। तभी जाकर हम अपने आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रख पाने में सफल होंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेना चाहिए।इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे। वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ रह सके।हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे बड़े ही अनमोल है जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं।लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाया पर्यावरण का संरक्षण करना सबका धर्म है इसके महत्व को समझते हुए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वह्न करना चाहिए।आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें। इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है. यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे।सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है।आज के समय में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, तापीय प्रदूषण, विकरणीय प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, समुद्रीय प्रदूषण, प्रदूषित नदियां, जलवायु बदलाव, और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।ऐसी हालत में हम सभी को मिलकर पेड़, प्रकृति को बचाने के लिए इनकी रक्षा, संवर्धन करना होगा।इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण के हरा-भरा रखे. इस अवसर पर जिला के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।