*6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉 1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये। 1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया। 1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई। 1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई। 1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले। 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की। 1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की। 1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। 1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ। 1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची। 1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की। 1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई । 1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। 1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया। 1996 - आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की। 2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई। 2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे। 2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार। 2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई। 2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2008 - जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। 2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की। 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी। 2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया। 2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली। 2018 - श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया। 2018 - रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए। 2019 - अमरीका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की। 2019 - कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा । 2020 - अफगानिस्तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत , 29 घायल हुए। 2020 - पाकिस्तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल। *6 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉* 1945 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे। 1966 - मकरंद देशपांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । *6 मार्च को हुए निधन👉* 1950 - डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। 1953 - जोसेफ़ स्टालिन का 74 वर्ष की आयु में निधन। 1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ। 1995 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक। 2015 - रामसुंदर दास - एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके। 1918 - शम्मी (मूल नाम- नरगिस रबाड़ी) , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री । *6 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 माता जानकी जयन्ती ( मतान्तरे , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी )। 🔅 महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस । 🔅 श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस। 🔅 विश्व दंतचिकित्सा दिवस ।