Type Here to Get Search Results !

एसआईआर को केलर पीरटांड में झामुमो की बैठक आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पीरटांड़ प्रखंड द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा जिला अध्यक्ष संजय सिंह,उप महापौर सुमित कुमार उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विषयों एवं विशेष रूप से एसआईआर (SIR) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को चिन्हित करने तथा उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया गया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो हमेशा से जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में शहनवाज अंसारी जिला उपाध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मराड़ी,युवराज महतो, विद्याभूषण मिश्रा, युवराज मुर्मू, महेश मरांडी, उषा ठाकुर, अमित कुमार, ताज हसन,सुंदर किस्कु,संजय मरांडी,ई सैयद, सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.