बकरीद शांति व सौहार्द के साथ मनाने को लेकर निमियाघाट थाना में शांति समिति की बैठक।
SHIKHAR DARPANSunday, May 24, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
मुस्लिम धर्मावलंबियों के पर्व बकरीद को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को निमियाघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ आबिद खान ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, प्रमुख उषा देवी, पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, जिप सदस्य धनंजय प्रसाद, झामुमो नेता बरकत अली, राजकुमार पांडेय समेत थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोग, मस्जिद-ईदगाह कमेटी के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीपीओ आबिद खान ने कहा कि कुर्बानी के बाद अपशिष्ट पदार्थों का उचित निपटारा करें। उन्होंने निर्देश दिया कि कुर्बानी केवल चिन्हित स्थानों पर ही की जाए तथा खुले में या सड़क पर कुर्बानी न करें। साथ ही अवशेषों को इधर-उधर फेंकने के बजाय गड्ढा खोदकर दबाने की सलाह दी, ताकि साफ-सफाई बनी रहे और किसी की भावना आहत न हो। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में भाजपा नेता दिनेश महतो, मुखिया जितेन्द्र दास, कलावती देवी, पंसस जितेंद्र यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, भुनेश्वर दास, नकुल कुमार महतो, डालेश्वर गोप, रामेश्वर चौधरी, शहाबुद्दीन अंसारी, जमाल अंसारी, पंसस मौजीलाल महतो, नाजीर अंसारी, नारायण रविदास, शौकत अली, इदरीश, सरजू रविदास, मुन्नीलाल महतो, मोहम्मद अयूब अंसारी, गुलाम मुर्तजा, तुराबली अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।