Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में कल समाप्त होगा धरती आबा अभियान, जन सुनवाई रिपोर्ट तैयार//सीओ ने बूथों का किया निरीक्षण, एसआईआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड में इन दिनों प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। प्रखंड के 34 चिन्हित गांवों में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (DAJGUA) के तहत सैचुरेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। यह विशेष अभियान 18 मई से शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 मई को होगा। अभियान को लेकर 24 मई को जन सुनवाई की प्रोग्रेस रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। अभियान के सफल संचालन को लेकर बीडीओ द्वारा पंचायतवार पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को पूरे कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप बर्नवाल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी परितोष सिन्हा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विवेक कुमार, पंचायत सचिव दिनेश्वर महतो तथा मुखिया कविता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इधर अंचल अधिकारी (सीओ) ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं और महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि एसआईआर कराना सभी के लिए जरूरी है। सीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि कार्य को गंभीरता से लेते हुए जल्द पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का नाम सूची में छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान बीएलओ ममता सिन्हा, गुड़िया देवी, सुषमा कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.