Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह प्रखंड कमिटी का गठन, सरोज सिंह बने अध्यक्ष।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

रेलवे मैदान के समीप स्थित विष्णु सिंह के आवास पर रविवार को अखिल झारखंड राजपूत समाज की गिरिडीह जिला अंतर्गत गिरिडीह प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में सरोज सिंह को अध्यक्ष, अरुण सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह को उपाध्यक्ष, अमरेंद्र कुमार सिंह को महासचिव तथा उमेश सिंह उर्फ लखींद्र सिंह को सचिव बनाया गया। बैठक में जिला कमिटी की ओर से संरक्षक अवधेश कुमार सिंह (अधिवक्ता), अध्यक्ष अशोक सिंह परमार, कार्यकारी अध्यक्ष पिंकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं कार्यसमिति सदस्य अभिनंदन प्रताप सिंह तथा जयमंगल सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि 26 जनवरी 2027 से पहले बार एसोसिएशन की तर्ज पर जिला कमिटी का चुनाव कराया जाएगा। कार्यक्रम में विष्णु सिंह, गोविंद सिंह, भीम सिंह, रूपेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, कृष्ण सिंह, डॉ. संजीत कुमार सिंह, रंजीत सिंह, पिंटू सिंह, बसंत सिंह, नागेश्वर सिंह, अशोक सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.