Type Here to Get Search Results !

पीरटांड के कई थानों में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान खुखरा थाना परिसर में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।जबकि बैठक में पीरटांड सीओ ऋषिकेश मराड़ी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जिसमें दोनों समुदायों के कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए। इसी क्रम में मधुबन थाना परिसर में थाना प्रभारी दिपेश कुमार और हरलाडीह ओपी परिसर में ओपी प्रभारी निरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों से पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

अफवाह फैलाने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कुछ संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के प्रयासों का समर्थन किया और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोम पाण्डे, मुखिया राम सागर कुस्कु, झामुमो नेता राधेश्याम मदक, मुखिया पति युशूफ अंसारी, घनश्यंम महतो, जलालुद्दीन अंसारी, राजेंद्र मंडल, खुर्शीद अंसारी,ओम प्रकाश  सिंह, महेंद्र यादव सहित सभी अंजुमन के सदस्य मौके पर उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.