Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में 50 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, बलेनो कार जब्तदेर रात नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई//19 किलो चांदी की सिल्ली बरामद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगर थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 19 किलो चांदी की सिल्ली बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक बलेनो कार भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार के माध्यम से भारी मात्रा में चांदी की सिल्ली गिरिडीह लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और देर रात करीब तीन बजे विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 19 किलो वजन की चार चांदी की सिल्ली बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में एक व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया, जबकि दूसरा हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्ध गिरिडीह के किसी जेवर कारोबारी को मांग के अनुसार चांदी की सिल्ली पहुंचाने आए थे। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि उनके पास चांदी से संबंधित वैध दस्तावेज मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस उन कागजातों की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि बरामद चांदी वैध कारोबार का हिस्सा थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.